छत्तीसगढ़
छापेमारी का सीएम भुपेश सहित मंत्रिमंडल ने किया विरोध, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, कहा ये है असली बदलापुर
प्रदेश भर में हो रही आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल अनुसुईया उईके को ज्ञापन देकर संरक्षण देने और हस्तक्षेप करने की मांग की है ।
उन्होंने ट्वीट कर कहा- दो दिनों से कथित आयकर छापे के नाम पर छत्तीसगढ़ में दहशत का माहौल है। केंद्र की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ की सरकार को अस्थिर करने का षडयंत्र कर रही है। लगातार हार की ऐसी हताशा?? ये है असली बदलापुर।




