छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही याशी जैन को एक लाख रूपए  की प्रोत्साहन राशि की दी मंजूरी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित जनचौपाल-भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पर्वतारोही याशी जैन को प्रोत्साहन स्वरूप स्वेच्छानुदान से एक लाख रुपए की राशि मंजूर की है। मुख्यमंत्री ने उनके आगामी पर्वतारोहण अभियानों के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।   

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निवासी सुश्री याशी जैन एक प्रशिक्षित पर्वतारोही हैं। वे छत्तीसगढ़ की एक मात्र पर्वतारोही है, जिन्होंने यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट एल्ब्रस को फतह किया है।

यशी जैन इसके साथ ही माउण्ट जोगिन-3 (20,120 फीट), एवरेस्ट बेस कैम्प (17,600 फीट) और काला पत्थर (18,510 फीट) भी फतह कर चुकी है।     

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button