छत्तीसगढ़
राजिम माघी पुन्नी मेला का शुभारंभ: मुख्यमंत्री बघेल महानदी की महाआरती में हुए शामिल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजिम माघी पुन्नी मेला के शुभारंभ अवसर पर महानदी की महाआरती में शामिल हुए। महाआरती में धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, वाणिज्य कर मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, राजिम विधायक अमितेष शुक्ल, सिहावा विधायक लक्ष्मी धु्रव, पूर्व सांसद महासमुंद चन्दूलाल साहू के अलावा साधु-संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजिम के भगवान राजीव लोचन मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।




