अम्बिकापुर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के मद्देनजर स्वच्छता रैली, त्रिशाला सिंहदेव ने दी दुकानदारों को स्वच्छता संबधी समझाइश

सोनू केदार – अम्बिकापुर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के मद्देनजर स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया जिसमें नगर निगम के महापौर सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता का जायजा लिया और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शहर के चौक, चौराहे और गलियारों का निरीक्षण किया।
इस दौरान त्रिशाला सिंहदेव ने दुकानदारों को स्वच्छता संबधी समझाइश देती हुए नज़र आई। दरअसल व्यापारिक इलाकों में दुकानदारों के द्वारा सड़क पर कचड़ा फैलाना की शिकायत मिली थी जिस पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से निगम के तमामा प्रतिनिधि नगर का भ्रमण करते दिखे।

जन प्रतिनिधियों का अमला अंबिकापुर के कंपनी बाजार, स्कूल चौक, गुदरी बाजार होते हुए माहमाया चौक पहुंची। इस टीम में महिला प्रतिनिधि भी काफी संख्या में मौजूद रहीं जिनकी अगुवाई छत्तीसगढ़ स्वस्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव की बहू त्रिशाला सिंहदेव ने किया।




