राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमे मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। बता दें कि रायपुर में पंडरी थाना इलाके में बबीता साहू नाम की महिला ठगी की शिकार हुई है।
read also – छत्तीसगढ़ – नाबालिग के साथ एक नाबालिग ने ही किया अप्राकृतिक कृत्य, अंबिकापुर का मामला
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला अपनी बेटी को मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के लिए आरोपियों के संपर्क में आई थी। एडमिशन दिलाने के नाम पर सुरेंद्र कामत, विधानंद वर्मा और विश्वजीत शाह ने पीड़िता से 8 लाख रु लिए थे। पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।




