क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ –बनने चले थे अफसर बन गए तस्कर, छात्रों को पुलिस रंगे हाथ गांजा बेचते पकड़ा

बिलासपुर। जांजगीर-चांपा जिला पुलिस ने दो छात्रों को गांजा बेचते पकड़ा है। आरोपियों के पास से 3 किलो गांजा बरामद हुआ है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बिलासपुर में PSC की तैयारी कर रहे हैं। जेब खर्च न होने के कारण दोनों गांजा लेकर खपाने निकले थे।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक गणेश नगर स्थित गौरा-गौरी मंदिर के पास गांजा लेकर बेचने निकले हैं। खबर मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार दोनों युवक को पकड़ लिया। उनके पास से तीन किलो गांजा मिला। पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले आई।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों युवक टिकरापारा-दयालबंद में किराए के रूम में रहते हैं और PSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने गांजा व बाइक को जब्त कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button