बिलासपुर। पेंड्रा स्थित जिला सहकारी बैंक में पदस्थ चपरासी बसंत कुमार ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगा ली। एक सप्ताह पहले बसंत छुट्टी लेकर अपने घर रतनपुर पहुंचा था। रविवार सुबह 4 बजे बसंत की पत्नी उठी तो वह बिस्तर पर नहीं था। बाथरूम में पहुंची तो देखा पति की लाश फंदे से लटक रही है। पत्नी ने मकान मालिक ईश्वर सिंह को घटना की जानकारी दी। सूचना पर रतनपुर पुलिस पहुंची। पुलिस को बसंत की जेब से दो पन्ने का सुसाइड नोट मिला है। इसमें बसंत ने मैनेजर विनय साहू पर प्रताड़ना देने की बात लिखी है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Related Articles
CGNews- समय पर नही मिला 108 वाहन, मरीज के परिजन और नगरवासियों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा
September 13, 2024
CGNews- जल-जीवन मिशन से हर घर को मिल रहा शुद्ध पेयजल, ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन का जताया आभार
September 13, 2024
Check Also
Close