छत्तीसगढ़

छग विधानसभा का बजट सत्र कल से, महीने के आखिर में करेंगे सीएम भुपेश बजट पेश

छत्तीसगढ़ में बजट सत्र का कल से शुभारंभ हो रहा है। राज्यपाल अनुसूईया उईके के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत होगी। पहले दिन दिवगंत सांसद-विधायकों को श्रद्धांजलि भी दी जायेगी। 1 अप्रैल तक चलने वाले बजट सत्र में कुल 22 बैठकें होगी।

बता दें कि बजट सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष तक ने बहुत सवाल लगाये हैं। 1900 से ज्यादा सवाल विधानसभा में इस बार सदस्य पूछेंगे। विपक्ष में इस बार बड़ी संख्या में सवाल किसानों से जुड़े पूछे गये हैं।

शिक्षाकर्मियों और शिक्षा विभाग से जुड़े भी सवाल इस बार के सत्र में छाये रहेंगे साथ ही कानून व्यवस्था, डीएमएफ, रेत खनन, धान खरीदी और निर्माण कार्यों को लेकर खूब सवाल पूछे गये हैं।

बता दें कि बजट का जो स्वरूप सामने आया है उसके मुताबिक एक लाख 4 हजार रुपये का बजट पेश किया जायेगा। इस बार भी बजट में किसानों के लिए बड़ा प्रावधान किया जायेगा। किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि का ऐलान भी बजट में किया जायेगा।

ऐसा माना जा रहा है कि इसके लिए राज्य सरकार करीब 5000 करोड़ का प्रावधान करने जा रही हैं। वहीं शिक्षा के लिए भी इस बार के बजट में काफी कुछ होगा फिर चाहे शिक्षा की गुणवत्ता सुधाराने, स्कूलों के कायाकल्प या फिर शिक्षकों के उत्थान की बात हो।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button