छत्तीसगढ़ – भीषण सड़क हादसे में तीन बाइक सवारों की मौके पर मौत, खड़ी ट्रैक्टर से टकराई बाइक
कोंडागांव में सिटी कोतवाली के अंतर्गत भीषण हादसा हुवा है। जैतपुरी-लंजोड़ा के बीच नेशनल हाईवे 30 पर तड़के सुबह लगभग 4:30 बजे एक मोटरसाइकिल सड़क पर खराब होकर खड़ी हुई ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई है। हादसे में मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के तत्काल बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई और इस आग में बाइक सवार दो मृतक बुरी तरह से झुलस गए हैं, तत्काल बाद 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं।
Read Also – छत्तीसगढ़ में डाटा एंट्री ऑपरेटर, क्षेत्रीय समन्वयक के 14 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन
मिली जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली कोंडागांव में नेशनल हाईवे 30 पर तड़के सुबह 4:30 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में कोंडागांव की ओर से रायपुर की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल सड़क पर खराब होकर खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई । टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। टक्कर के तुरंत बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई, जिसके चलते मोटरसाइकिल सवार दो मृतक आग में बुरी तरह से झुलस गए।
Read Also – छत्तीसगढ़ – 2005 बैच के IAS प्रमोट किये गए सचिव रैंक पर, इन 6 IAS को मिला प्रोमोशन
बताया जा रहा है कि मृतक विकासखंड फरसगांव अंतर्गत आलोर गांव के रहने वाले थे और शामपुर के एक शादी समारोह से अपने घर आलोर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में जंगल के पास सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली दिखाई नहीं देने के कारण बाइक फुल स्पीड से ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई, जिस कारण मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई है।




