
राजनादगांव – जिले के धर्मनगरी डोंगरगढ में अंडरब्रिज बनने के बाद माँ बम्लेश्वरी देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर रेल्वेक्रासिंग फाटक को रेल्वे के द्वारा बंद कर दिया गया है जिसे लेकर आज शहर वासियों ने तहसील कार्यालय पहुच कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं सांसद संतोष पांडेय सहित सीनियर डीईएन पूर्व मध्य रेल्वे नागपुर एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे नागपुर के नाम नायाब तहसीलदार मनीषा देवांगन को ज्ञापन सौप कर रेल्वे फाटक को चालू करवाने की मांग की है ।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष तरुण हथेल का कहना है कि करो रुपए की लागत से बने अंडर ब्रिज की फाटक बंद कर दिया जाने से लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है वहीं मंदिर जाने वाले लोगों को भी लंबी दूरी तय कर मंदिर जाना पड़ रहा है फाटक बंद होने से यहां असामाजिक तत्वों जमावड़ा लगा रहता है जिसके चलते कभी भी कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है।
डोगरगढ़ शहरवासियों का कहना है कि रेलवे अंडर ब्रिज बनने से लोगों को जहां फायदा होगा और लोग कम दूरी तय कर मंदिर आना-जाना कर सकते हैं वहीं रेलवे के द्वारा फाटक को बंद कर दिया जाने से लोगों को काफी सुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है जल्द ही फाटक को नहीं खोले जाने पर आगे उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
वहीं इस पूरे मामले पर नायब तहसीलदार मनीषा देवांगन का कहना है कि रेलवे फाटक को खोले जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया है वही इन मांगों पर जल्द ही कार्रवाई करने की बात कही है।




