छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – शुभ साए डेक्कन कंपनी इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर धीरेन देवांगन गिरफ्तार, ग्रामीणों को पैसे डबल करने का झांसा देकर लुटे लाखों

सोनु केदार अम्बिकापुर – पैसा दोगुना करने का लालच देकर ग्रामीणों को ठगने का मामला सामने आया है जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने अंबिकापुर गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी। ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर गांधीनगर पुलिस ने शुभ साए डेक्कन कंपनी इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर धीरेन देवांगन को जांजगीर चांपा से गिरफ्तार किया है।

ग्रामीणों का आरोप था कि कंपनी के द्वारा 1 साल में पैसा दोगुना करने का लालच देकर कंपनी ने भोले-भाले ग्रामीणों से लगभग 5 से छह लाख रुपए जमा करवाएं और ग्रामीणों को पैसा वापस भी नहीं किया गया और जब ग्रामीणों को अपने आप को ठगा महसूस हुआ तो ग्रामीणों ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। ग्रामीणों की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने ठगी करने के आरोप में कंपनी के डायरेक्टर को जांजगीर चांपा से गिरफ्तार कर अंबिकापुर ले आई है और न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की तैयारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button