एकसाथ जली 5 चिंताएं, तीन बेटियों सहित दंपति की सड़क दुर्घटना में जलकर हुई दर्दनाक मौत – cgtop36.com

खैरागढ़ | शादी से लौट रहे परिवार की कार पुल से टकराने के बाद लगी आग में जिंदा जल गया। यह हृदय विदारक घटना राजनांदगांव खैरागढ़ मार्ग पर सिंगारपूर के पास नहर पुल में हुई । खैरागढ़ गोलबाजार निवासी कोचर परिवार के सदस्य गुरूवार को शादी निपटाकर देररात खैरागढ़ वापस लौट रहे थें। इस दौरान उनकी अल्टों कार सिंगारपूर के पास पुलिया से टकराकर पलट गई । और उसमें आग लग गई। सुबह फोरेंसिंक टीम नें निकाला शव
घटना की सूचना राहगीरों नें ठेलकाडीह पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने अलसुबह ही मोर्चा संभाल लिया। बताया गया कि कार पलटनेंके बाद आग से घिर गई। बाराती वाहन में जा रहे कुछ लोगों ने ठेलका डीह के रिश्तेदारों को इसकी खबर दी तब इसकी जानकारी ठेलकाडीह पुलिस को मिली । सिंगारपूर गोपालपूर के जागे लोग इस दौरान घटना स्थल पर पहुँचें और बोर सहित अन्य साधनों से कार में लगी आग को बुझाने का प्रयास भी किया। लेकिन सफल नहीं हो पाए। बताया गया कि सुभाष कोचर सहित उनकी पत्नी की मौत तुरंत हो गई थी। लेकिन कार में बैठी बेटियों नें कुछ समय तक कार से निकलने संघर्ष किया लेकिन आग बढ़ने के चलते वें सफल नहीं हो पाई। सुबह पुलिस और फोरेंसिंक टीम के पहुंचनें के बाद कार को सीधा कर कार में फंसें पांचों शवों को बाहर निकालकर मेडिकल कालेज राजनांदगांव भेजा गया । वहाँ शवों का पोस्टमार्टम करनें के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
वृद्धि की दस दिन बाद होने वाली थी शादी
गोलबाजार निवासी सुभाष कोचर सहित पूरा परिवार बालोंद सालें के बेटे की शादी में शामिल होकर वापस लौट रहा था। मृत परिवार में शामिल वृद्धि की आगामी 2 मई को शादी होने वाली थी। दो दिन बाद ही वैवाहिक रस्मों की शुरूआत होनी थी । बालोद से ममेरे भाई की शादी निपटाकर लौट रहा परिवार शनिवार से अपने परिवार में वृद्धि की शादी की तैयारियों में जूटने वाला था। लेकिन सिंगारपूर के पास हुए भीषण हादसे में पूरा परिवार काल के गाल में समा गया। बेटियों ने किया बचनें का प्रयास
मौके पर पहुँचें ग्रामीणों से मिली जानकारी मुताबिक कार के पुलिया से टकराकर पलटने के बाद कार में सवार सभी लोग बेहोश हो गए थें । सुभाष कोचर और उनकी पत्नी कांति को होश नहीं आया लेकिन पीछे बैठी बेटियाँ कम चोंट के चलते होश में आ गई । इस दौरान मौके पर पहुँचें एक दो ग्रामीण कार में लगी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थें। बेटियों ने इस दौरान कार का कांच तोड़ डाला था लेकिन दरवाजें नहीं खोल पाए दूसरी ओर कार की आग लगातार धधकनें लगी। आग बढ़ने के चलतें लपटों में बेटियाँ भी झुलसनें लगी और अंत में प्रयास विफल होने के बाद दम तोड़ दिया। एक साथ जली पांच चिताएँ, गमगीम माहौल में हुई अंत्येष्ठि
| दोपहर बाद पांचों शव गमगीन माहौल में शहर पहुँची। घर में अंतिम दर्शन के बाद पांचों शवों कों अंतिम संस्कार के लिए दाउचौरा स्थित जैन मुक्तिधाम ले जाया गया । जहाँ जैन समाज सहित बड़ी संख्या में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की नागरिकों की उपस्थिति में पांच चिताएँ एक साथ जली । अंतिम संस्कार के दौरान भी परिजनों और लोगों के आंखों से आंसू छलक उठें । एक ही परिवार के पांच लोगों के साथ हुई हृदय विदारक घटना को लेकर लोग गमगीम माहौल में अंतिम संस्कार कर वापस लौटें ।



