छत्तीसगढ़

जरा सी बात पर चाचा ने भतीजे की चाकू मारकर की हत्या, क्षेत्र में तनाव |


छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ जिले से हत्या का मामला सामने आया हैं। जहां मामूली विवाद को लेकर चचेरे चाचा ने अपने ही भतीजे की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। मामला सरसीवा थाना क्षेत्र का है। (CGNews)

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम संजय जांगड़े हैं। वह ग्राम झुमका का निवासी है। बताया जा रहा है कि,गांव में सांस्कृतिक चल रहा था। इस दौरान राजकुमार जांगड़े अपशब्द कहा रहा था जिसे संजय जांगडे मना कर रहे थे। उसके मना करने पर आरोपी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की में जुट गई।



Related Articles

Back to top button