छग में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिनों में मानसून का प्रवेश, IMD ने जारी किया अलर्ट

आने वाले दो दिनों में केरल में मानसून का प्रवेश हो सकता है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि एक द्रोणिका उत्तरी छत्तीसगढ़ से लेकर उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक फैला हुआ है।गुरुवार को प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश होने व बादल छाने से लोगों को गर्मी से भी थोड़ी राहत मिलेगी।
read also- प्रसिद्ध रंगकर्मी, नाटककार और निर्देशक, प्रसिद्ध रंगकर्मी स्व. हबीब तनवीर जी की पुण्यतिथि पर सीएम भूपेश ने किया सादर नमन
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।इसी प्रकार न्यूनतम तापमान भी 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्यसे एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। बुधवार को प्रदेश भर में सक्ती सर्वाधिक गर्म रहा,एआरजी सक्ती का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।




