छत्तीसगढ़ – 28 सौ नए संक्रमित मिले 6 हजार से ज्यादा लोगों ने जीती कोविड से जंग, जांजगीर में वो युवक भी हुआ ठीक जिसका ऑक्सीजन लेवल था 48

छत्तीसगढ़ में 2 हजार 824 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक दिन में 6 हजार 715 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। लोगों के ठीक होने के बाद अब वर्तमान में एक्टिव मरीज 49 हजार 424 हैं। 65 हजार 120 सैंपल की जांच की गई। पिछले 24 घंटे में 69 लोगों की मौत हुई। छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना से 12 हजार 848 लोगों की जान जा चुकी है ।
छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में कोरोना –
दुर्ग शहर में 54 नए मरीज मिले 8 लोगों की मौत हुई 1188 एक्टिव मरीज हैं।
राजनांदगांव में 66 नए मरीज मिले 2 लोगों की मौत हुई 862 एक्टिव मरीज हैं।
रायपुर में 94 लोग नए मरीज मिले 3 लोगों की मौत हुई 2667 एक्टिव मरीज हैं।
बिलासपुर में 65 नए मरीज मिले 1 व्यक्ति की मौत हुई 1428 एक्टिव मरीज हैं।
रायगढ़ में 175 नए मरीज मिले 11 लोगों की मौत हुई 3983 एक्टिव मरीज हैं।
सरगुजा में 266 नए मरीज मिले 2 लोगों की मौत हुई 3282 एक्टिव मरीज हैं।
बस्तर में 93 नए मरीज मिले 1 व्यक्ति की मौत हुई 1596 एक्टिव मरीज हैं।
नारायणपुर जिले में सबसे कम 27 नए मरीज मिले अब यहां पर एक्टिव केस की संख्या 175 है।
ऑक्सीजन लेवल 48, जीती कोविड से जंग – जांजगीर जिले के अकलतरा विकास खंड के ग्राम नरियरा के रहने वाले हरिश परमार को कोरोना हुआ। 16 मई को मुख्यमत्री भूपेश बघेल ने जिले के पामगढ़ में जिस कोविड केयर सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया हरिश को वहीं इलाज के लिए भेजा गया। तब इनका ऑक्सीजन लेवल 48 था।

लगातार डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की टीम हरिश के इलाज में लगी रही गुरुवार को पूरी तरह से ठीक होने के बाद हरिश को डिस्चार्ज किया गया। अब उनका ऑक्सीजन लेवल 98 है। अपने हौसले से कोविड को हराकर लौटे इस युवक ने कोविड सेंटर से बाहर आकर डॉक्टर्स का शुक्रिया किया।
दवा की लाखों किट भी काम आई – छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए 18 लाख 28 हजार 381 ऐसे लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने दवा बाटी है जिनमें कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे थे। इन्हें रिपोर्ट आने से पहले ही दवा देकर आईसोलेट किया गया। इससे समय पर मिले सही इलाज की वजह से ये सभी लोग सुरक्षित बचे।गांवों में मितानिनों के जरिए ये दवा की किट पहुंचाने का काम किया गया।



