inh24छत्तीसगढ़

छग सरकार ने कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम के लिए जिलों को जारी की सहायता राशि, जानिए कौन से जिले को मिला कितना

छत्तीसगढ़ सरकार ने नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश के सभी जिलों को कुल 24 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि जारी की है। यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से संबंधित जिले के खाते में जमा कर दी गई है।

मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, कबीरधाम और बिलासपुर जिले को 2-2 करोड़ रुपए, मुंगेली जिले को 1.50 करोड़ रुपए, बस्तर, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज और सूरजपुर जिले को 1-1 करोड़ रुपए।

इसी तरह गरियाबंद, धमतरी, महासमुन्द, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कोण्डगांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा और गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले को 50-50 लाख रुपए की राशि आबंटित की गई है।

Related Articles

Back to top button