बिहार

आपत्तिजनक स्थिति में नाबालिग संग पति ने लिया पत्नी को देख, दो बच्चों की मां ने लाख कोशिश की प्रेमी नाबालिग को बचाने पर….


नाबालिग प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने जहानाबाद से जमुई प्रेमिका के घर पहुंच गया. लेकिन प्रेमी को प्रेमिका से मिलने आना महंगा पड़ गया. 15 साल के 11 वीं कक्षा के छात्र को फेसबुक के माध्यम से जमुई के एक गांव में रहने वाली दो बच्चे की मां से प्यार हो जाता है. प्यार परवान चढ़ता है. मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान होता है और दोनों के बीच प्यार की बातें होने लगती हैं वो भी घंटो.

मिलने की चाहत इस कदर परवान चढ़ती है कि वो रातों-रात जहानाबाद से जमुई पहुंच जाता है. प्रेमिका के बुलाने पर प्रेमी जहानाबाद से ट्रेन से जमुई स्टेशन पहुंचा फिर देर शाम पहुंच गया प्रेमिका के घर. जब प्रेमिका के पति ने लड़के के बारे में पूछा तो उसने अपने मायके का रिश्तेदार बताकर रात भर उसे अपने घर में रखा. सबेरे दोनों को एक दूसरे से आपत्तिजनक स्थिति में मिलते देख महिला का पति आग बबूला हो गया.

महिला के पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा और हंगामा हो गया. ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी और फिर महिला के पति ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई के दौरान महिला ने अपने प्रेमी को भरपूर बचाने की कोशिश की लेकिन चोट दोनों को लगी.

गांव में हंगामे की जानकारी पंचायत के मुखिया के पास पहुंची. फिर मुखिया के द्वारा काफी मशक्कत के बाद दोनों को बचाया गया और इसकी जानकारी नाबालिग प्रेमी के परिवार वालों को दी गई. लड़के के परिजन जमुई पहुंचकर लड़के को अपने साथ जहानाबाद ले गए. महिला 2 बच्चे की मां है तो वहीं नाबालिग प्रेमी इंटर का छात्र है.

प्रेमी नाबालिग जहानाबाद के एक गांव का रहने वाला है और जहानाबाद में रहकर पढ़ाई करता है. महिला प्रेम राज के नाम से फेसबुक आईडी चलाती है. तीन माह पहले उसकी दोस्ती महिला से फेसबुक के माध्यम से ही हुई थी. नाबालिग प्रेमी ने बताया कि प्रेमिका दो बच्चे की मां है इसका पता उसे नहीं था.





Related Articles

Back to top button