छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – नाबालिग का अपहरण कर किया बलात्कार, 12 साल की बच्ची को ढूंढते परिजन होते रहे परेशान

बिलासपुर – जिले में बेलगहना इलाके से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां बहन से मिलने उसके गांव गए युवक ने मौका पाकर नाबालिग का अपरहरण कर लिया। इस दौरान उसने धमकाकर बच्ची के साथ जबरिया दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कोटा पुलिस के अनुसार बेलगहना क्षेत्र के गांव की बारह वर्षीय बच्ची शनिवार की रात मोहल्ले में खेल रही थी। तभी पड़ोस में मेहमानी करने आए करण बैगा नाम के युवक ने उसका अपहरण कर लिया। इस दौरान आरोपित युवक उसे सूनसान जगह में ले गया। फिर उसे धमकी देकर दुष्कर्म किया। इस बीच बच्ची को गायब देखकर स्वजनों ने पतासाजी की। काफी खोजबीन के बाद बच्ची रात करीब दो बजे मिली। बच्ची ने रोते हुए स्वजनों को इस घटना की जानकारी दी।

मामला सामने आने पर स्वजन पीड़ित बच्ची को लेकर थाना पहुंचे। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 363, 376, 506 व पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button