छत्तीसगढ़
भुपेश सरकार की बड़ी जीत, अध्यादेश को राज्यपाल उइके ने दी मंजूरी
भूपेश सरकार को बड़ी कामयाबी मिली है. नगरीय निकाय अध्यादेश को राज्यपाल अनुसुइया उइके ने मंजूरी दे दी है. पहले तो राज्यपाल ने अध्यादेश में कई क्वेरी निकाल दी थी।
अब जवाबों से संतुष्ट होकर राज्यपाल ने नगरीय निकाय अध्यादेश को मंजूरी दे दी है, बता दें कि अगले ही महीने नगरीय निकायों में चुनाव होना है. अध्यादेश को राज्यपाल की मंजूरी मिलते ही अब इसे राजपत्र में जल्द ही प्रकाशित करने की तैयारी है।



