छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र,अनुपूरक बजट किया जायेगा पेश

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो गई है। सत्र की शुरुआत बंदेमातरम और राजकीय गीत के साथ किया गया। इसके साथ ही सत्र की शुरुआत में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर, भारत के पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली, अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य मालूराम सिघनिया, लोकसभा के पूर्व सदस्य डॉ बंशीलाल महतो, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी सभी को श्रद्धांजलि दी गयी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. 6 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में कुल 10 बैठकें होंगी. सत्र में धान खरीदी समेत कई मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरेगी तो वहीं सरकार भी विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की तैयारी में है.

बता दें कि भाजपा सत्र के पहले दिन धान खरीदी के मुद्दे को लेकर सदन में स्थगन प्रस्ताव भी ला सकती है. विपक्ष धान खरीदी के मुद्दे पर विपक्ष को घेरने की तैयारी में है, बैठक के पहले दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे।

कहा जा रहा है कि तकरीबन पांच हजार करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट इस बार पेश होगा। कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में ये फैसला लिया गया था कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर सदन में विशेष चर्चा का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button