छत्तीसगढ़

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की अध्यक्षता में विधानसभा में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे सहित समिति के सदस्यगण उपस्थित थे। 

छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र के पूर्व आज विधानसभा के मुख्य प्रवेश द्वार पर राज्यपाल अनुसुईया उइके का विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button