छग विधानसभा – नेता प्रतिपक्ष और पीडब्ल्यूडी मंत्री साहू में DPC को लेकर जमकर हुई बहस, पढ़े पूरी खबर
विधायक दल के नेता धरमलाल कौशिक ने लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी देने और वरिष्ठ अधिकारियों को दरकिनार करने का मुद्दा उठाया
रायपुर – विधानसभा के दूसरे दिन भाजपा विधायक दल के नेता धरमलाल कौशिक ने लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी देने और वरिष्ठ अधिकारियों को दरकिनार करने का मुद्दा उठाया।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कहा कि 3 अगस्त 2020 की स्थिति में विभाग में कार्यपालन अभियंता व उच्च पद पर वरिष्ठता सूची के अनुसार वरिष्ठ अधिकारी के स्थान पर कनिष्ठ अधिकारियों को पदस्थ किया गया था। इसका कारण बताया जाए ? साथ ही उन्होंने वरिष्ठ अधिकारी कनिष्ठ अधिकारियों को प्रभार देने के कारण कम महत्वपूर्ण पदों पर काम करने का मुद्दा भी उठाया।
इस पर लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि किसी को दरकिनार करना या किसी को जिम्मेदारी देना ऐसा नहीं किया जाता। जहां जिसकी जो जरूरत होती है, उससे वहां काम लिया जाता है।साहू ने कहा वरिष्ठता क्रम बदलता गया, पहले जो वरिष्ठता क्रम था उसके अनुसार जिम्मेदारी दी जा रही थी। इसके बाद कई परिवर्तन हुए उसके मुताबिक अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। कुछ मामलों में जांच भी चल रही है। अलग-अलग अधिकारियों को उनकी वरीयता क्रम के मुताबिक अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।
READ ALSO,,ब्रेकिंग – दो बसों के बीच आमने-सामने टक्कर, हादसे में 6 की मौत, 8 घायल
नेता प्रतिपक्ष ने साहू को काउंटर करते कहा कि किन-किन अधिकारियों के खिलाफ कोई प्रकरण चल रहा है? कोई मामला न्यायालय में लंबित है?पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि इएनसी का जो पद होता है वह योग्यता और उनकी कार्य क्षमता के अनुसार ही जिम्मेदारी दी जाती है।ऐसा ही 2012 से 2018 के बीच भी जिम्मेदारी दी गई थी। पांचवें क्रम के अधिकारी को आप लोगों ने ईएनसी बनाया था।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिनके विरुद्ध विभागीय जांच चल रहे हैं मामले न्यायालय में लंबित है। ऐसे लोगों को जिम्मेदारी दी गई है।ऐसे कौन से गुण है इन लोगों में? इसकी जानकारी सदन में देनी चाहिए।
READ ALSO,,गुड न्यूज – Samsung Galaxy Note 20 सीरीज भारत में हुआ लॉन्च, जाने कीमत और ऑफर्स
छत्तीसगढ़ विधानसभा
छत्तीसगढ़ विधानसभा क्षेत्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक
छत्तीसगढ़ विधानसभा मनोनीत सदस्य
छत्तीसगढ़ विधानसभा सीट
छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य
छत्तीसगढ़ विधानसभा सीट आरक्षण
छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र 2020
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र
Chhattisgarh Vidhan Sabha
CG Vidhan Sabha
Chhattisgarh Vidhan Sabha (Assembly) Monsoon Session
Chhattisgarh Vidhan Sabha Monsoon Session 2020
Chhattisgarh Assembly Session
CG Monsoon Session
Chhattisgarh Assembly Monsoon Session
Chhattisgarh Assembly Monsoon Session cgtop36



