छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ – कोरोना संक्रमित से एक और बीजेपी महिला की हुई मौत, पार्टी में शोक की लहर

देश में कोरोना संक्रमण के नए मामले पाये जाने की रफ्तार कम नहीं हो रही है. भारत में अब संक्रमण के मामले 2 लाख के पर प्रतिदिन आने लगे हैं.इसके साथ ही मृतकों की संख्या भी अब हजार के ऊपर रहने का क्रम जारी है. आप को बता दे कि धमतरी में कोरोना से एक और बीजेपी महिला की मौत हो गयी है.
READ ALSO – छत्तीसगढ़ में कोरोना टीका लगाने में बुजुर्ग आगे
मृतिका नेत्री का नाम संतोषी देवी साहू था, जो मगरलोड की पूर्व सभापति और भारतीय जनता पार्टी जिला की कार्यकारणी सदस्य थी. संतोषी साहू की कुछ दिनों पहले ही अचानक तबीयत खराब हो गयी थी, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था. रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.




