inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ऑटो चालक ने दिखाई ईमानदारी, लाखों के जेवर सही सलामत ले आया कोतवाली

राजनांदगांव। करीब 2 लाख के जेवरों से भरा बैग ऑटो चालक की ईमानदारी से थाने में पहुंचा। ममता नगर निवासी ऑटो चालक देवेश सिंह ने अपने ऑटो में सवार चंद्रपुर निवासी का धोखे से सोने- चांदी से भरा बैग छूट जाने पर पूरी ईमानदारी के साथ थाने में पहुंचाया, कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल ऑटो सवार व्यक्ति को फोन कर बुलवाया गया और सोने-चांदी से भरा बैग वापस किया। बैग पाकर जितेंद्र देशमुख चंद्रपुर निवासी ऑटो चालक की ईमानदारी से प्रभावित हुए। इस प्रकार ऑटो चालक ने अपने संस्कारधानी नगरी का नाम रोशन किया तथा यह भी साबित कर दिया कि वह संस्कारधानी का निवासी है।

Related Articles

Back to top button