छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – कोरोना मरीजों के लिए प्राइवेट अस्पतालों में रिजर्व किया 50 प्रतिशत बेड, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना के बढ़े मरीजों और मौत की रफ्तार को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट अस्पतालों में 50 प्रतिशत सीट को कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व करने का आदेश दिया है। बता दें कि स्वास्थ्य संचालक की तरफ से जारी आदेश में प्रदेश के 31 अस्पतालों की लिस्ट जारी की गयी है

READ ALSO – रायपुर – चंगोराभाठा, अमलीडीह सहित 5 इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

, जिनमें कोरोना मरीजों के लिए 50 प्रतिशत सीट आरक्षित रखना जरूरी होगा। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर में सबसे ज्यादा 18 अस्पतालों में 50 प्रतिशत सीट रिजर्व रखे जायेंगे। वहीं बिलासपुर के 6, दुर्ग के 5, राजनांदगांव के 1, रायगढ़ के 1 अस्पताल शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आदेश में इन 31 अस्पतालों में कुल बेड 4295 हैं, जिनमे 2148 बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व रखे जायेंगे। इन अस्पतालों में आक्सीजन की उपलब्धता के साथ मरीजों के लिए बेड आरक्षित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button