गरियाबंद – विद्युत वितरण कम्पनी देवभोग के कनिष्ठ यंत्री अनिल नामदेव के द्वारा पिछले 5 माह से कर्मचारियो का शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियो को गंदा गालियों के साथ घर से उठवाने का धमकी भी देने की शिकायत की गई है ।
मिली जानकारी के अनुसार अधिकारी द्वारा गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी के बाद कर्मचारियो का सब्र का बांध टूटा तब यूनियन से कर्मचारियों ने इसकी शिकायत की गई। मामले में यूनियन के कार्यकारणी अध्यक्ष सोमन साहू , महामंत्री दिनेश कुमार साहू एवं मंत्री सुरेंद्र सिन्हा के द्वारा घटना स्थल पर पहुच कर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद को ऑडियो सीडी के साथ शिकायत करते हुए उचित कार्यवाही की मांग किया गया साथ ही कार्यपालक निदेशक के नाम से कार्यपालन यंत्री गरियाबंद को ज्ञापन भी सौंपा गया।

घटना के संबंध में यूनियन के अधिकारियों ने बताया कि 33/11 केव्ही उपकेंद्र माडागाँव (झाँखरपारा) देवभोग के ठेका परिचालक द्वारा दिनाँक 18/09/2020 को रात्रि 7:30 को लाइन ब्रेक डाउन की सूचना कनिष्ठ यंत्री अनिल नामदेव को देने के लिए 2 बार कर्मचारी ने फोन किया जब कनिष्ट यंत्री द्वारा फोन नही उठाया गया तब परिचालक विश्वनाथ ध्रुव के द्वारा कार्य कुशलता दिखाते हुए सहायक अभियंता विनोद कुमार तिवारी को सूचना दिया गया। तब कनिष्ठ यंत्री के द्वारा कर्मचारी को मनमानी का आरोप लगाते हुए माँ-बहन की गाली देते हुए नौकरी से निकालने की धमकी दिया गया। जिसकी शिकायत यूनियन ने की है।

बताया गया है कि दबंगई का यह आलम है कि जब कर्मचारी के द्वारा थाना में शिकायत किया गया तब कनिष्ट यंत्री अपने दोस्तों के साथ रात्रि 11:00 बजे उपकेंद्र जाकर कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दिया और केश वापिस लेने की बात करने लगा । जब कर्मचारी ने केस वापस नहीं लेने की बात कही तब कनिष्ठ यंत्री के द्वारा कभी भी उठाने की धमकी दिया गया और कनिष्ठ यंत्री के द्वारा थाना में जाकर कर्मचारी के विरुद्ध गाली गलौज की शिकायत दर्ज कराया गया जिसे कर्मचारी के द्वारा गलत बताया जा रहा है। ठेका कर्मचारी मजदूर संघ के द्वारा ज्ञापन सौपते हुए पुलिस अधीक्षक को उचित कार्रवाई का निवेदन किया गया है जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है।






