छत्तीसगढ़

ऊर्जा सचिव की निज सहायक के साथ 81 हजार रुपए की ठगी

मंत्रालय में पदस्थ ऊर्जा सचिव की निज सहायक के साथ 81 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पेटीएम अपडेट करने के नाम पर एक्सिस बैंक और एसबीआइ बैंक खाते से अज्ञात ठग ने रुपए पार कर दिया।

ठगी की शिकार महिलाकर्मी की शिकायत पर राखी पुलिस धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। राखी पुलिस के मुताबिक नवा रायपुर मंत्रालय स्थित ऊर्जा सचिव की निज सहायक पेंशनबाड़ा निवासी केएम ललिता के अनुसार 31 दिसंबर की सुबह 11 बजे वह मंत्रालय में थी तभी उसके पास मोबाइल नंबर 9668366881 से काल आया।

काल करने वाले ने कहा कि आपके पेटीएम केवायसी का अपडेट करने का अंतिम दिन है, इसे अपडेट करा लीजिए। इसके लिए आपको केवल 10 रुपये का पेमेंट करना है। पीडि़ता ने उसकी बातों पर भरोसा कर अपने डेबिट कार्ड से 10 रुपये का पेमेंट कर दिया। पेमेंट करने के बाद पीडि़ता के मोबाइल पर एक लिंक आया जिसे उसे क्लिक करने को कहा गया।

लिंक को क्लिक करते ही एक्सीस और एसबीआइ बैंक के खाते 5 बार में 81 हजार 185 रुपये निकल गए। धोखाधड़ी की शिकार पीडि़ता ने गुरूवार रात को इसकी शिकायत थाने में की है। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button