CGNews – तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चियों की पानी में डूबने से मौत गांव में मचा हड़कंप

कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – पलारी थाना अंतर्गत ग्राम को कोसमांडी में बीती रात 9:00 बजे तालाब में नहाने गई दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई जिससे परिवार में हदक्कम मच गया परिजनों ने इसकी सूचना पलारी थाने में दी ,पलारी पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच में जुटी है एवं मृतक बच्चों के शव को पोस्टमार्टम की हेतु भेजा गया है।
बता दे कि बता देगी ग्राम कोसमंडी निवासी दो मासूम बच्चियां नम्रता वर्मा 7 वर्ष एवं पायल सायतोड़े 7 वर्ष ,यह दोनों बच्चियों गांव शाम 5:00 बजे के लगभग खेलते खेलते गांव तालाब की ओर गई थी ।ओर पचरी में नहा रही थी,इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई जिससे पानी में डूबने से इन दोनों बच्चियों की मौत हो गई ।
परिजनों को इसकी जानकारी रात 8:00 बजे लगी जब बहुत देर तक बच्चियां घर वापस नहीं लौटी तो इनके परिजन खोजते हुए तालाब की ओर गए जहां किनारे पचरी पर इन बच्चियों के कपड़े रखे हुए थे अनहोनी की आशंका से इन्होंने तालाब के पास जाकर देखा तो एक बच्ची का शव पचरी की नजदीकी तैरते मिला।
वहीं दूसरी बच्ची का शव 10 मीटर दूर गहरे पानी के पास था तत्काल परिजनों ने इसकी सूचना पलारी थाने को दी । पुलिस ने गांव के पहुंचकर मर्ग कायम कर शव का पंचनामा इत्यादि की कार्रवाई कर एक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।वही पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।




