छत्तीसगढ़

CGNews – हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से दो तेज रफ्तार ट्रक भिड़े, ड्राइवर हेल्पर की मौत


दंतेवाड़ा।नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. खड़े ट्रक में दो तेज रफ्तार ट्रक जा भिड़े. हादसे में चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

यह भी पढ़िए – CBSE Issued Letter For Students: सीबीएसई ने जारी किया लेटर, बोर्ड परीक्षा को लेकर दिए अहम निर्देश- (Watch Latter)

हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर चक्का जाम की स्थिति बन गई. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क बहाल करवाने में जुट गई. जानकारी के अनुसार, गीदम थाना क्षेत्र के बंजारिन घाट के पास खड़े ट्रक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. वहीं पीछे से आ रही छह चक्का वाहन भी अनियंत्रित हो कर टकरा गई. इस वाहन के चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं दूसरे वाहन के अन्य दो बुरी तरह से घायल हो गए हैं. घायलों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं पुलिस मर्ग कायम कर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. इस भीषण सड़क हादसे से नेशनल हाईवे पर चक्का जाम की स्थिति बन गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत रास्ते को बहाल करवाया.



Related Articles

Back to top button