छत्तीसगढ़
रायपुर – इरानी डेरा में सीएसपी नसर सिद्दीकी ने भारी मात्रा में गांजा के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया

सिविल लाइन सीएसपी नसर सिद्दीकी ने पंडरी थाना इलाके में (ईरानी डेरा) बड़े तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में एक तस्कर शाहरुख़ को पुलिस ने चाकू और भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है.
वही इस मामले में पंडरी थाना प्रभारी याकूब मेमन ने बताया कि आरोपी शाहरुख के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 और नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 20 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेजा गया है।




