CGNews – महुआ बिनने आए महिलाओं और पुरुषों के साथ नेतागिरी, पूर्व सरपंच को महिलाओं ने जमकर कूटा

बलरामपुर जिले के कामेश्वर नगर में जंगल में महुआ बिनने आए महिलाओं और पुरुषों के साथ नेतागिरी का धार दिखाकर वसूली करने वाले पूर्व सरपंच को नाराज महिलाओं ने हाथ मुक्के और चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। घटना का पूरा वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इससे इलाके सहित आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पूरा मामला सनावल थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि सनावल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कामेश्वरनगर का रहने वाला शिवप्रसाद सिंह पूर्व सरपंच है। 28 मार्च को इलाके की महिलाएं बड़ी संख्या में गांव से सटे जंगल में महुआ बीनने गई थीं। इस दौरान शिवप्रसाद वहां पहुंचा और महिलाओं को महुआ बीनने से मना करने लगा। उसने महिलाओं से गाली गलौज की, साथ ही जंगल में नहीं घुसने के लिए धमकी दी। इसके बाद महिलाओं ने मिलकर चप्पलों से जमकर उसकी पिटाई कर दी।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिलाओं और पुरुषों की ओर से पूर्व सरपंच शिवप्रसाद सिंह की पिटाई की जा रही है और थाने ले जाने की धमकी दी जा रही है। पिटाई के बाद पूर्व सरपंच कई बार ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों से बचकर भागते हुए नजर भी आया है। इस संबंध में सनावल थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल हो रहा है, उसको देखा हूं पर अभी किसी प्रकार की कोई रिपोर्ट किसी पक्ष ने दर्ज नहीं कराई है। अगर रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है तो अपराध दर्ज किया जाएगा।




