छत्तीसगढ़

कल से कोरोना टीकाकरण की होगी शुरुवात, प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने बैठक ली की समीक्षा

राजधानी रायपुर में आज प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने मंत्रालय महानदी भवन में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में प्रभारी मुख्य सचिव साहू ने कहा कि 16 जनवरी को कोविड-19 वेक्सीनेशन प्रोग्राम की लॉन्चिंग के बाद छत्तीसगढ़ में भी टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी।

मुुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार टीकाकरण की सभी तैयारियां प्रदेश में पूरी कर ली गई हैं। हेल्थ केयर वर्क्स को सबसे पहले टीके लगाए जाएंगे। छत्तीसगढ़ में कोविड-19 टीकाकरण लांच के लिए 97 वेक्सीनेशन साइट निर्धारित की गई हैं। 16 जनवरी को टीकाकरण लॉन्चिंग दिवस पर भारत सरकार के साथ टू-वे-इंटरेक्शन के लिए मेडिकल कॉलेज रायपुर और महारानी अस्पताल बस्तर को चिन्हित किया गया है।

Related Articles

Back to top button