छत्तीसगढ़

CGNews – कांग्रेस नेता पर मजदूर को चप्पल से पीटने का आरोप, मजदूर बोला चप्पलों से बहुत मारा साहब


कोंडागांव – फरसगांव में कांग्रेस नेता द्वारा एक श्रमिक को चप्पल से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस घटना की शिकायत फरसगांव थाने में की, लेकिन कांग्रेस नेता के प्रभाव को देखते हुए कार्रवाई करने में पुलिस के भी हाथ कांप रहे हैं।



पीड़ित मजदूर सुनील कुमार यादव ने कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और बस्तर प्रभारी रवि घोष के भाई के पास वह काम के लिए गया था, जहां रवि घोष ने पिछले काम के लेबर पेमेंट विवाद को लेकर मुझे चप्पल से बहुत मारा, जिससे मैं आहत हूं। पीड़ित सुनील कुमार ने मीडिया को यह भी बताया कि, रवि घोष कांग्रेस के प्रभावशाली नेता होने के कारण फरसगांव थाने में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इस कारण वे जिले के पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर आए हैं।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुनील कुमार ने कोंडागांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कांग्रेस नेता की शिकायत दर्ज करायी है। पीड़ित ने अधीक्षक कार्यालय में बताया कि कांग्रेस नेता रवि घोष के प्रभाव से फरसगांव थाने में उनके प्रकरण पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कांग्रेस नेता पर कार्रवाई की मांग की।



Related Articles

Back to top button