CGNews – थाने से हथकड़ी खोलने के बाद छत से कूद कर फरार, नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम, चढ़ा पुलिस के हत्थे

Absconding accused
अजय सूर्यवंशी जशपुर – चार महिने पहले बगीचा थाने से हथकड़ी खोलने के बाद छत से कूद कर फरार हो जाने वाला दुष्कर्म का आरोपी शाहिल को पुलिस ने ओड़िसा से दबोचा है।
इस बदमाश ने नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पीड़ित की रिपोर्ट के बाद आरोपी काफी मशक्कत के बाद पुलिस के हाथ लगा हैपुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि बगीचा थाने से भागने के बाद थाना प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मियों पर दंडात्मक कार्रवाही की गई थी।

लंबे समय से फरार इस बदमाश के ठिकाने पर पुलिस की टीम ने कई बार दबिश दी थी लेकिन हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। इस बार ओड़िसा के सम्भलपुर में घेराबंदी करने के बाद पुलिस को सफलता प्राप्त हो पाई है. पुलिस के साथ लुकाछिपी का खेल करने वाले इस बदमाश को कड़ी सुरक्षा में बगीचा थाना लाने के बाद राहत की सांस ली है।




