छत्तीसगढ़
CGNews- 13 साल के बच्चें की करेंट से मौत, कूलर बना जानलेवा, कूलर में पानी भरते समय हुईं मौत

CG News : बिलासपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है, जिसकी वजह से एसी और कूलर का इस्तेमाल निरन्तर हो रहा है और इनकी वजह से हादसे भी हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में कूलर में पानी भरते समय 13 साल का बच्चा करेंट की चपेट में आ गया जिसकी वजह मासूम की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार 13 साल का बच्चा कूलर में पानी भर रहा था तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया। जिसके बाद आनन फानन में परिजनों ने बच्चे को सिम्स में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। कोतवाली पुलिस मामले में की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।



