inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में यहां फिर से एक हफ्ते का लॉकडाउन, करना होगा नियमों का कड़ाई से पालन

जिला प्रशासन ने नगर पालिका सक्ती में एक हप्ते तक प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिया है। जिसके तहत अब 24 से 30 अगस्त तक प्रतिबंधात्मक आदेश लागू होने के दौरान व्यवसाय, विभिन्न गतिविधियों का समय निर्धारित किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार थोक सब्जी की दुकाने सुबह 5 से सुबह 9 बजे तक खुलेंगी। सब्जी, फल, डेयरी, किराना की दुकानों को सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक खोला जाएगा। इनके अलावा खाद, बीच, कीटनाशक, पशुचारा की दुकानों को भी सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक अनुमति होगी। इनके अलावा मटन, मुर्गा,मछली,अंडा की दुकानों को भी सुबह 7 से दोपहर एक बजे तक अनुमति होगी।

Related Articles

Back to top button