बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 70 हजार के करीब केस आए हैं। जिस कारण देश में कोरोना आंकड़ा 29 लाख 75 हजार को पार कर गया है। भारत कोरोना के मामले में बहुत जल्द ब्राजील को पीछे छोड़कर विश्व में दूसरे पायदान पर आने वाला है। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 69 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 945 लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 69,878 मामले सामने आये हैं और 945 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 29,75,702 हो गई है। जिसमें 6,97,330 एक्टिव मामले हैं। जबकि, 22,22,578 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं, कोरोना वायरस के कारण भारत में अब तक 55,794 लोगों की मौत हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ की बात करें तो कल देर रात कोरोना के 136 नए मरीज पाए जाने के बाद कल कुल मरीजों की संख्या 704 पहुंच गई है। अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 7630 है तो वही कल एक ही दिन में 10 लोगों की मौत हुई है।
इससे ठीक पहले शाम को प्रदेश में 568 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई थी। जिसमे जिला रायपुर से 165, दुर्ग से 64, रायगढ़ से 55, बिलासपुर से 39, बीजापुर से 34, राजनांदगांव व सरगुजा से 31-31, गरियाबंद से 30, जांजगीर-चांपा से 21, नारायणपुर से 13, सुकमा से 11, सूरजपुर से 09, बालोद, कोरबा व कांकेर से 08-08, जशपुर व दंतेवाड़ा से 07-07, धमतरी से 06, मुंगेली से 05, कबीरधाम व बलौदाबाजार से 04-04, महासमुंद से 03, बेमेतरा से 02, बस्तर, कोण्डागांव व अन्य राज्य से 01-01 मरीज शामिल है. वही 372 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 09 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि अब प्रदेश में 7495 मरीज सक्रीय थे।
Web title – 70000 new corona patients in the last 24 hours 945 died



