CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज फिर जमकर बरसेंगे बादल…

Riya Modanwal
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज फिर जमकर बरसेंगे बादल…
CG Weather Update :पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा तट के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण चक्रवाती परिसंचरण धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इससे प्रभावित होकर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में कई जगहों पर हल्की से भारी बारिश हो रही है।
मौसम विज्ञान विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की प्रबल संभावना है। आईएमडी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, ”पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और बिहार में कुछ दिनों तक बारिश के आसार बन रहे हैं। इन राज्यों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
READ MORE- रायपुर – फर्जी काल एप से देशभर में ठगी, 9 लाख से ऊपर की ठगी का पर्दाफाश
CG Weather Update :” साथ ही आईएमडी ने कहा है कि बारिश और तूफान सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड और छत्तीसगढ़ को भिगो सकते हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, गोवा, तेलंगाना और केरल में भी बारिश और तूफान की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना है।
CG Weather Update : आईएमडी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, 22 सितंबर को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन इलाकों में आंधी-तूफान की भी संभावना है। वहीं, बिहार में 25 सितंबर तक बारिश का मौसम बना रह सकता है। इस दौरान ओडिशा में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। 22-25 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज फिर जमकर बरसेंगे बादल…
cgtop36.com | Cgtop36 Chhattisgarh exclusive news web portal.



