राजनांदगांव – गंडई नगर मे बीते दिनो 4 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान के बाद 25 अगस्त तक टोटल लॉकडाउन घोषित किया है लाक डाउन के दौरान आवश्यक सेवाओ को छूट दी गई है ।
राजनांदगांव जिले सहित ग्रामीण क्षेत्रो मे कोरोना का कहर जारी है जिले मे कुछ दिनो से प्रतिदिन औसतन 50 से अधिक कारोना पॉजिटिव मरीजो की पहचान की जा रही है ।गंडई नगर मे बीते दिनो चार कोरोना पाजिटिव मिलने से प्रशासन ने गंडई नगर मे 25 अगस्त तक पूर्ण लाक डाउन लागू की है । लाक डाउन के दौरान आवश्यक सेवाए साब्जी दूध पेट्रोल गैस मेडीकल दुकानो कृषि उपकरणो की प्रतिष्ठानों को सुबह 7 बजे 10 बजे तक खोलने की छूट दी है । गंडई नगर के वार्ड क्रमाक 15 मे एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की पहचान होने के बाद प्रशासन ने उनके सम्पर्क मे आये लोगो की जांच की है जांच उपरांत उनकी पत्नि नौकर सहित एक अन्य व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव की पुष्टी हुई है नगर मे चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से प्रशासन मे हडकम्प की स्थिती बनी हुई है वही नगरवासीयो मे दहशत बना हुआ है।
कोरोना के बढते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन यहां सम्पूर्ण लाक लागू कर दी है और आवश्यक सेवाए को छोडकर सभी प्रतिष्ठानो को 25 अगस्त तक सुबह सात बजे से शाम 7 बजे तक बंद रखने का आदेश जारी किया है ।नायब तहसीलदार प्रफूल्ल गुप्ता ने बताया कि बढते कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर गंडई नगर मे लाक डाउन घोषित किया है उन्होने लोगो से अपील की है कि लाक डाउन के परिपालन मे लोग अपने घर पर ही रहे आवश्यक होने पर हि छूट के दौरान घर से बाहर निकले । नायब तहसीलदार गुप्ता ने कहा है कि नगर मे बेवजह घुमने वालो पर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी इसी तरह उन्होने लोगो से सोसल डिस्टेन्स का पालन करने और साबून से बार बार हाथ धोने की सलाह दी है ।
नगर पंचायत के सीएमओ प्रमोद शुक्ला ने बताया कि लाकडाउन के दौरान सतत निगरानी राजस्व विभाग और पुलिस विभाग व्दारा किया जा रहा है पुलिस विभाग व्दारा नगर के चौक चौराहो मे बेरिकेस्ट लगाकर बेवजह घुमने वालो को समझाईस के साथ हि दण्डात्मक कार्यवाही की जा रही है गुप्ता ने बताया कि बिना मास्क पहने बेवजह घुमने वाले 50 से अधिक लोगो के खिलाफ प्रशासन ने चालानी कार्यवाही भी की गई है सी एम ओ ने बताया कि कोरोनो संक्रमण के रोकथाम केलिए नगर मे सेनेटाईजर का छिडकाव किया जा रहा है इसी तरह अन्य संक्रमित बीमारी डेगू मलेरिया के रोकथाम के लिए दवा का छिडकाव किया जा रहा है
बहरहाल नये पाये गये कोरोना संक्रमित मरीजो को उपचार के लिए राजनांदगांव पेण्ड्री के चिकित्सा महाविद्यालय मे बने कोविड -19 अस्पताल मे भर्ती कराया गया है कोरोना संक्रमित मरीज मे एक चार साल की बच्चा भी शामिल है ।



