लाइफस्टाइल

WHO ने फ़ाइज़र और बायोटेक वैक्सीन को दी मान्यता, पहली बार किसी वैक्सीन को मिली मंजूरी

WHO) ने फ़ाइज़र और बायोटेक कंपनियों द्वारा निर्मित वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Covid-19) की वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मान्यता दे दी। डब्लूएचओ ने कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार किसी वैक्सीन को यह मंजूरी दी है।

गौरतलब है कि डब्ल्यूएचओ (WHO) ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा, “विश्व स्वास्थ संगठन ने आज आपातकालीन तौर पर इस्तेमाल करने के लिए फ़ाइज़र और बायोटेक की वैक्सीन को मान्यता दे दी है। उल्लेखनीय है कि विश्व के कई देशों ने कोरोना की वैक्सीन निर्मित की है लेकिन डब्ल्यूएचओ ने फिलहाल केवल इन दो वैक्सीन को ही मान्यता दी है।


आपको बता दें कि फ़ाइज़र की कोरोना वैक्सीन को सबसे पहले ब्रिटेन (Britain) ने इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी थी। इसके बाद अमेरिका ने भी इस वैक्सीन को मंज़ूरी दी। इसके बाद यूरोपीय यूनियन, इजरायल, सऊदी अरब समेत दुनिया के कई देशों ने वैक्सीन के इमरजेंसी प्रयोग को मंजूरी दे दी है।

Related Articles

Back to top button