छत्तीसगढ़

सीजी-टीका अपडेट: 18 मई को शाम 5 बजे तक 10.28 लाख से अधिक नागरिकों ने वैक्सिनेशन के लिए कराया पंजीयन

रायपुर सीजी टीका वेब पोर्टल में 18 मई को शाम 5 बजे तक 10 लाख 28 हजार 571 नागरिकों ने वैक्सिनेशन के लिए पंजीयन कराया है, 17 मई 2021 तक कुल 7 लाख 08 हजार 625 नागरिकों का पंजीयन किया गया।

18 मई 2021 को शाम 5 बजे तक कुल 3 लाख 19 हजार 946 नागरिकों का पंजीयन किया गया। राज्य के टीकाकरण केन्द्रों में शाम 5 बजे तक 24 हजार 426 नागरिकों का टीकाकरण शेड्यूल किया गया तथा इनमें से 23 हजार 284 नागरिकों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button