छत्तीसगढ़

नशे में धुत होकर शिक्षक ने बिगाड़ा स्कूल का माहौल तो अधिकारी ने फेर लिया इनकी करतूतों से मुंह… |


CG NEWS: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के कसडोल स्थित प्राथमिक शाला कुम्हारी डिपा का है। यहां पर प्रधान पाठक उपेंद्र कैवर्त शराब पीकर स्कूल पहुंचते हैं और विद्यालय का माहौल खराब करते हैं। बता दें कि, कुम्हारी डीपा के प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक उपेंद्र कैवर्त शराब के नशे में धुत होकर स्कूल आते हैं।

CG NEWS: पढ़ाने की जगह बच्चों से इधर-उधर की बातें करते हैं। इसके साथ ही वे विद्यालय का माहौल भी खराब करते हैं। उनसे बच्चे और अभिभावक ही नहीं सहकर्मी भी परेशान हैं। जब शिक्षक से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने गोल-मोल जवाब दिया।

READ MORE- CG NEWS: खड़ी कार इंजन में अचानक लगी आग, धू-धूकर जली गाड़ी…

CG NEWS: जब शिक्षक से इस बारे में पूछा गया तो वे जवाब देने की जगह बातों को गोल-मोल घुमाने लगे। जिसके बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी राधेलाल जायसवाल से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने मामले को सीधा टालते हुए इसपर अभी कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

CG NEWS: और दो दिन बाद आकर बाइट लेने की बात करी। ऐसे में साफ नजर आ रहा है कि अधिकारी शराबी शिक्षक पर कितने मेहरबान हैं। शिक्षक पर तत्काल कार्रवाई तो दूर की बात है। वे तो इस बारे में कुछ कहने से भी साफ़ मना कर रहे हैं



Related Articles

Back to top button