छत्तीसगढ़

सड़क के बीचों-बीच लगा बिजली खंभा हटाया गया, लापरवाही के कारण लगातार हो रहा था हादसा… |


CG NEWS: जशपुर जिले के महुआटोली गांव में सड़क के बीचों-बीच विद्युत विभाग का खंभा गड़ा हुआ था, ग्रामीण लम्बे समय से इस खम्भे को हटाए जाने की मांग कर रहे थे, जिसपर विद्युत विभाग की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा था.

CG NEWS: मीडिया में खबर आने के बाद कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल ने इसपर तत्काल संज्ञान लिया और शाम होने से पहले विद्युत विभाग की टीम ने सड़क के बीचों-बीच बिजली खंभा को हटा दिया है. बता दें कि सड़क पर वाहनों के आवागमन को बाधित करने वाले इस खंभे के कारण आए दिन वाहनों के हादसे भी हो रहे थे.

READ MORE- Elephant Attack: दल से बिछड़े हाथी ने उजाड़े घर, ग्रामीणों को पड़ा भागना…

CG NEWS: इस वजह लोगों की परेशानी बढ़ रही थी. सड़क के बीचों-बीच इस बिजली खम्भे को लेकर लोकनिर्माण विभाग के अभियंता पर कटाक्ष किया जा रहा था. लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों की लापरवाही को लेकर सोशल मीडिया में जिला प्रशासन की खूब किरकिरी हो रही थी.



Related Articles

Back to top button