छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – कलेक्टर ने जिले में फिर एक हफ्ते के लिए बढ़ाया लॉकडाउन, आदेश जारी

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए कलेक्टर ने जिले में 31 मई रात्रि 12:00 बजे तक लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया है। कलेक्टर ने अपने पिछले आदेश में 23 मई तक लॉकडाउन का आदेश जारी किया था।

अब पुन: लॉकडाउन को बढ़ाकर 31 मई तक कर दिया गया है। उपरोक्त अवधि में बलरामपुर रामानुजगंज जिले की संपूर्ण सीमाएं सील रहेंगे। सभी प्रकार के सभा जुलूस सामाजिक धार्मिक राजनीतिक कार्यक्रम पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे जिले में विवाह कार्यक्रम भी पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे

Related Articles

Back to top button