
सोनु केदार अम्बिकापुर – सरगुजा जिले में असामाजिक तत्वों का बदमाशी इतनी बढ़ गई है कि वे बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम देते हैं अब तो वह पुलिस वालों को भी अपना निशाना बना रहे हैं ताजा मामला कुन्न थाना का है।

मिली जानकारी के मुताबिक कुन्नी चौकी में पदस्त दो आरक्षक के वाहन में असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी है। आग लगने से एक कार सहित मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। बताया जा रहा है कि देर रात 12 से 1 बजे के आसपास की यह घटना है। यहां असमाजिक तत्वों ने लाइट नही रहने पर अंधेरे का फायदा उठाते हुवे वाहनों में आग लगा दी। पूरा मामला जिले के कुन्नी चौकी का है।





