खेल जगत
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हराया
Mumbai Indians vs Delhi Capitals Live IPL Score: रविवार को डबर हेडर के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स पर रोमांचक जीत दर्ज की। सूर्यकुमार यादव और क्विंटन डीकॉक के बल्ले से निकली 53 रन की पारियों के बूते मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स द्वारा दिए गए 163 रन के लक्ष्य को आसानी से पा लिया।
मैच का फैसला जरूर अंतिम ओवर में हुआ, लेकिन कभी भी ऐसा नहीं लगा कि रोहित ब्रिगेड के हाथ से मैच फिसल रहा है। दिल्ली के गेंदबाजों ने दमदार खेल दिखाया, इसके पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सीजन की पहली और टूर्नामेंट की 38वीं अर्धशतक लगाया।




