inh24छत्तीसगढ़

राजनांदगांव- उड़ता पंजाब ढाबे के मालिक के बेटे का अपहरण, किडनैपर्स ने 50 लाख की मांगी फिरौती

राजनांदगांव के सोमनी थाना इलाके के उड़ता पंजाब ढ़ाबा संचालक बलजीत सिंह सेठिया के 17 वर्षीय बेटे का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है। घटना उड़ता पंजाब नाम के ढाबे में हुई जहां नाबालिग युवक ढाबे में मौजूद था तभी कुछ लोग एसयूवी में आए और बच्चे को उठाकर साथ ले गए। घटना के बाद काफी देर तक ढाबे में अफरा-तफरी का माहौल था तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी के मुताबिक जिस लड़के का अपहरण हुआ वह उसी ढाबे के संचालक बलजीत सिंह सेठिया का बेटा है।

मिली जानकारी के मुताबिक ढ़ाबा संचालक के बेटे को बीती रात अज्ञात लोगों ने अगवा किया है। हालांकि इस मामले में क्रिकेट सटोरिया गिरोह पर आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते रायपुर, भिलाई-दुर्ग, महासमुंद और सरायपाली तक पुलिस को अलर्ट किया गया है। इन सभी शहरों के ऐसे खाईवालों और सटोरियों की खबर ली जा रही है, जिन्हें हाल-फिलहाल में यानी आईपीएल सट्टा में नुकसान उठाना पड़ा है।

सोमनी पुलिस ने अपहरण के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 363, 364 A, 384 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है, वहीं फिरौती की मांग को लेकर कहा जा रहा है कि अपहरकर्ताओं ने 50 लाख की फिरौती मांगी है पुलिस संभावनाओं के आधार पर तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button