मछुआरों को मिली एक अलग प्रवृत्ति की मछली, मछली के दांत देखने में बिल्कुल इंसान की तरह, आप भी देख कर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली. इंटरनेट पर इन दिनों एक मछली की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में इस मछली के दांत इंसानों की तरह हैं। इंसानी दांतों वाली यह मछली देखने में बहुत ही अजीब लग रही है, लेकिन अगर आप इसे एक बार देखेंगे तो देखते ही रह जाएंगे। यह मछली अमेरिका के आउटर बैंक्स में पकड़ी गई है। जेनेट पीयर नाम के व्यक्ति ने इसकी वायरल फोटो फेसबुक पर शेयर की है।
Read also – स्वतंत्रता दिवस पर पढ़िए महान देशभक्तों और क्रांतिकारियों के सुविचार
यह मछली शीप्स हेड फिश नाम की प्रजाति से आती है। इसके दांत और मसूड़े एकदम इंसानों की तरह ही होते हैं। इस मछली को माथन मार्टिन नाम के मछुआरे ने पकड़ा है उलका कहना है कि यह मछली खाने में भी काफी स्वादिष्ट भी होती है। आप को बता दें कि इंटरनेट पर कई अजीबो-गरीब चीजें वायरल होती रहती हैं, कई चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान का सिर ही घूम जाए। इसके साथ ही इन वीडियो और तस्वीरों को लोग बड़े मजे के साथ सोशल मीडिया में शेयर करते रहते है। लोग ऐसे वीडियो और तस्वीरों पर तरह-तरह के कमेंट्स भी करते है।



