पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास नापाक हरकत। पाकिस्तानी सैनिकों ने यहां गोलीबारी कर मोर्टार से गोले दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अग्रिम चौकियों और गांवों पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी।
Read Also – एसआई को पत्नी ने महिला आरक्षक संग पकड़ा रंगरेलियां मनाते फ्लैट में फिर महिला आरक्षक को जमकर धुना
आपको बता दें कि रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यहां बताया कि शनिवार को करीब शाम छह बजे जम्मू के पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियारों से गोलीबारी की गयी और मोर्टारों से गोले भी दागे गये। मोर्टार से गोले दागकर शाम छह बजे के आसपास शुरू हुई, इसी में जवाबी कार्यवाई की गई।
Read Also – भोजपुरी स्टार मोनालिसा की एक्टिंग से ज्यादा उनका फिगर और हॉटनेस है कमाल, अब वायरल हुआ ये गाना
प्रवक्ता ने कहा कि अंतिम रिपोर्ट आने तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी थी। उन्होंने बताया कि इसमें अभी तक भारत की तरफ से किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं लगी है। भारतीय सेना ने भी गोलीबारी को मुंहतोड़ जवाब दिया। आतंकियों ने बारामूला के सोपोर इलाके में शनिवार शाम को एक पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड से हमलाबोल दिया। इस हमले में दो नागरिक घायल हो गए और इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।




