inh24मनोरंजन

Big breaking – रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुए भर्ती

साल 2020 बेशक फिल्म इंडस्ट्री के लिए अब तक का सबसे बुरा साल साबित हुआ है. इस साल इंडस्ट्री ने अपने कई बेहतरीन सितारों को खो दिया. तो वहीं कई सितारों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर ने फैंस की धड़कने खूब बढ़ाई. इस बीच एक और परेशान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड के नामी कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आया है. जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

IWMBuzz की रिपोर्ट के अनुसार रेमो डिसूजा को आए हार्ट अटैक के बाद परिवार ने उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया. जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार रेमो की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की जाएगी. फिलहाल उनके साथ उनकी पत्नी मौजूद हैं।

आपको बता दे कि रेमो इंडस्ट्री के जाने माने डांसर और कोरियोग्राफर हैं. उन्होंने बतौर डायरेक्टर उन्होंने फालतू, ABCD: Any Body Can Dance, ABCD 2, रेस स्ट्रीट डांसर 3डी जैसी फ़िल्में बनाई है. जिसे लोगों से ढेर सारा प्यार मिला है. ऐसे में हम रेमो के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।

Related Articles

Back to top button